खबर सहारनपुर की बेहट तहसील से
थाना मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को मुकद्दमा पंजिकृत कर किया गिरफ्तार !
थाना क्षेत्र मिर्जापुर के अशोक कुमार पुत्र साधुराम निवासी ग्राम समसपुर नौगावां थाना मिर्ज़ापुर ने 4 दिन पूर्व शिकायती पत्र देकर की थी कार्यवाही की माँग थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने कार्यवाही में तत्परता दिखाते हुए लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार!_
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपहर्ता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मिशन शक्ति 5.0 के प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के कुशल नेतृत्व में ऐंटी रोमियो की संयुक्त टीम द्वारा अपहरणकर्ता आज़म पुत्र सफीक निवासी ग्राम समसपुर नौगावां थाना मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है! लड़की को कार्यवाही हेतु मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को अंतर्गत धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस 3(2)5 एससी एसटी पॉक्सो अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़