चिचोली कलस्टर के अंतर्गत श्री तप श्री स्टेडियम पर खेल महोत्सव का आयोजन-
चिचोली:- सासंद खेल महोत्सव के तहत आज बुधवार को क्लस्टर चिचोली के तपश्री स्टेडियम मे जन प्रतिनिधियो की उपस्थिति मे खेल से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया!
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, अनिल पटेल , आशुतोष (बाली) मालवीय, विजय आर्य, रोहित आर्य
मुकेश मालवीय, कांतिलाल यादव की उपस्थिती मे किया गया! कबड्डी, प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथियो द्वारा खिलाडीयो का उत्साहवर्धन कर परिचय प्राप्त किया ! प्रतियोगिता के दौरान स्कूली बच्चो ने खो-खो, दौड़, बालीबाल बास्केटबाल का आयोजन किया गया । खेल प्रतियोगिता के तहत चिचोली कलस्टर के जोग ली, चुड़िया, आलमपुर, हरावाड़ी, गोधना, चिचोली, की टीमो ने भाग लिया! विभिन्न खेलो म PTI, विजया गहलोत, निर्मला अतुलकर केसी सोलंकी, अनारकली तुम्रड़ाम सहित वि०ख. शिक्षा अधिकारी दीपक महाले
उत्कृष्ट विद्यालय, प्राचार्य रमेश किनकर प्राचार्य शेषराव माली शरद सोनी नेहा चंदेल,नरेन्द पवार – संतोष शेषकर सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे !