13 से 19 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं- ऑपरेशन सवेरा से जुड़ी पहल
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ा अभियान शुरू किया है- ऑपरेशन सवेरा के तहत 13 से 19 अक्टूबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी- इस संबंध में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं की तिथिवार सूची कल तक उपलब्ध कराई जाए- साथ ही जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तुरंत एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं- खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन और जूडो शामिल होंगे- प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में होंगी, जिनमें उभरती प्रतिभाओं की खोज की जाएगी- विजयी खिलाड़ी “माननीय विधायक खेल स्पर्धा” में प्रतिभाग करेंगे- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है- स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के लिए युवाओं को मैदानों से जोड़ना जरूरी है- उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतियोगिताएं कराने और अधिकाधिक युवाओं को भागीदारी हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए- बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह समेत जिले के समस्त एसडीएम, बीडीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़