देवबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में देवबंद की रेलवे रोड चौकी इंचार्ज विमल कुमार सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई को विभागीय कार्यों में अनुशासन और गंभीरता बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार,रेलवे रोड चौकी इंचार्ज विमल कुमार सैनी पर अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप था, जिसके चलते एसएसपी ने यह कड़ा निर्णय लिया एसएसपी आशीष तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तत्परता से करनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगाएसएसपी आशीष तिवारी ने पदभार संभालने के बाद से ही पुलिसिंग में सुधार और जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़