कुशीनगर, 07 अक्टूबर 2025 — पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
पुलिस ने एक ट्रक (संख्या WB 25 D 3928) से 100 पेटी अंग्रेजी शराब और 20 पेटी बीयर (कुल 120 पेटी) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं —
1️⃣ रंजन कुमार, पुत्र रामजनम राय, निवासी अख्तियारपुर कमतौल, थाना कुर्नी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
2️⃣ सचिन कुमार, पुत्र राजेंद्र दास, निवासी गंगौलिया, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
📦 बरामद सामान:
100 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी (180ml) अंग्रेजी शराब
20 पेटी किंगफिशर बीयर
01 ट्रक (WB 25 D 3928)
🔍 अभियुक्तों का खुलासा:
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब इकट्ठा कर ट्रक के गुप्त बॉक्स में छिपाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचने का काम करते हैं।
🧾 पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 553/2025
धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 111(2)(B) बीएनएस, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर
👮♂️ बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह
2️⃣ उ0नि0 सचिन दिवाकर
3️⃣ उ0नि0 चन्दन मौर्य
4️⃣ हे0का0 विजय किशोर सिंह
5️⃣ का0 चन्दन यादव
6️⃣ का0 धर्मेन्द्र चौहान
7️⃣ का0 गोविन्द यादव
👉 जनपद कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इंडिया टीवी राजेश मौर्य