मंडलेश्वर।श्री माधवाश्रम गोशाला में चल रही तीन दिनी मां नर्मदा, श्रीमद भागवत जी व गो माता महात्म्य कथा के दूसरे दिन दिन रविवार को व्यासपीठ से महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज ने कहा- हमारे जीवन में कोई भी दुख परमात्मा के द्वारा दिया हुआ नहीं है। यह हमारे ही द्वारा निर्मित किए दुख हैं। आप जो दुख भोग रहे हैं वह सब आपके द्वारा बोए हुए कर्मों के कारण ही है। चाहे जितना सुख पाने के लिए भटक लें। लेकिन किसी में सुख नहीं मिलने वाला। तुलसीदास कहते हैं राम नाम एक मात्र सुख का मार्ग है।स्वामी जी ने कहा- आप संसार के दुख देने वालों के नाम पर रोने के बजाय उतनी देर बांके बिहारी के नाम पर रो लो तो वह भी मिल जाएंगे। दुख देने वालों के लिए आंसू निकलोगे तो वह नाटक समझेंगे। लेकिन सांवरिया सेठ के लिए निकले दो आंसू भी आपके जन्मों का आश्रय बन कर सांवरिया आ सकते हैं। इसलिए मीरा भी कहती है कि मुझे हीरे, जवाहरात, सोना की जरूरत नहीं है। मुझे तो सिर्फ गोपाल की भक्ति चाहिए।
कथा में निमाड़ अभ्युदय की संस्थापिका साध्वी भारती दीदी, नरेंद्र सिंह चौहान (शिवराजसिंह चौहान के भाई), अमित जोशी, राजेश गुप्ता, नानूराम कुमावत सहित विधायक राजकुमार मेव ,मनोज शर्मा,नितिन पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट