नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरो चीफ सोनभद्र
लिंक के माध्यम से आम जनमानस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगें
सोनभद्र। जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण और शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का सफल आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। ‘‘पोषण पाठशाला‘‘ की मुख्य थीम ‘‘बच्चों में बढ़ता मोटापा‘‘ निर्धारित की गयी है। पाठशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छता के महत्व उसके स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रभाव तथा माताओं एवं बच्चों के समग्र विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया जाता है।
उन्होंने अपील किया है कि विकास विभाग जनपद में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों, उनके अविभावकों एवं आम जनमानस को 14 अक्टूबर,2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 01.30 से आयोजित होने वाले वेब कास्ट लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जनमानस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।