सहारनपुर
मिशन शक्ति फेज 5,0 अभियान के चलते जनपद भर में पुलिस की अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई
थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने लूट/चैकिंग स्कीम के दौरान 2 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफतार
पकड़े गए अपराधियों के कब्जे/मौके से 2 देशी तमंचे,4 जिंदा कारतूस एवम बरामद बाईक धारा 207 एमवी एक्ट में सीज
इंस्पेक्टर सुबे सिंह की ही पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए जालसाजी के मामले के एक शातिर वारंटी को किया गिरफतार
थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ नशा तस्कर गिरफतार
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से
अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम लूट चैकिंग स्कीम के दौरान पकड़े दो शातिर अपराधी,जिनके पास मौके से 2 देशी तमंचे/कारतूस एवम बाईक बरामद की की गई जिसे पुलिस टीम द्वारा सीज कर दिया गया है।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर सुबे सिंह के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम पुवांरका चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा एवम हरिन्द्र फौगाट अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रहे थे।जैसे ही यह पुलिस टीम चैकिंग करते करते चौकी पुवांरका के पास पंहुची,तो सामने से बाईक से आ रहे,दो संदिग्ध युवकों को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया,परन्तु जैसे ही इन दोनों बदमाशों ने बाईक तेज दौडाकर भागने की कौशिश की,लेकिन साहसिक पुलिस टीम इनकी घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गए दोनो बदमाशों अर्जुन पुत्र बलबीर निवासी कस्बा छुटमलपुर एवम विशु पुत्र लालचंद निवासी ग्राम अकबरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के कब्जे मौके से 2 देशी तमंचे,4 जिंदा कारतूस एवम चोरी व राहजनी की घटनाओं में प्रयुक्त बरामद बाईक को सीज कर दिया गया है।इसके अलावा इंस्पेक्टर सुबे सिंह के ही कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामधुन ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए जालसाजी मामले के एक शातिर वारंटी दीपक पुत्र शर्मानंद निवासी रविदास मंदिर के पास नाजिरपुरा को किया गिरफतार।और यही नहीं थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से ऑपरेशन सवेरा के चलते चैकिंग के दौरान फिरोजाबाद से गुमटी की और जाने वाले रास्ते एक स्मेक तस्कर इखलाख पुत्र शकील निवासी ग्राम फिरोजाबाद को 10 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।पकड़ा गया यह स्मेक तस्कर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़