इंडिया टीवी बुची ब्रदर्स मौर्य
कुशीनगर जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कुरहवां गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार निवासी चन्दन मद्धेशिया पुत्र परमानंद रविवार को टेकुआटार बाजार से घरेलू सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि चन्दन मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।