मोहण्ड के जंगल में आज फिर लगा लम्बा जाम, करोड़ों की लागत से तैयार एलीवेटेड बना सफेद हाथी
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहण्ड के जंगल में कूड़े का ट्रक पलटने से भीषण जाम लगा हुआ है, सैंकड़ो गाड़ियां, यात्री बसें और हज़ारों यात्री जाम में फंसे हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि बराबर में कई सौ करोड़ की लागत से बना एलीवेटेड रोड तैयार है, जिसे सजाने के लिए अभी शो-पीस बनाकर रखा गया है, जनता रोज़ाना परेशान हो रही हैं। मगर शासन प्रशासन को जनता के दुःख दर्द से कोई सरोकार नही है, पुलिस के डर से जनता भी इतनी हिम्मत नही कर पाती कि ऐसे मौके पर इकट्ठा होकर बंद किये गए हाईवे को खोल दें, जनप्रतिनिधियों को तो जनता से कुछ लेना देना ही नही। पलटे पड़े ट्रक के बराबर से वन साइड देहरादून आने-जाने वाले वाहन रेंग रेंगकर निकल रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़