पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
चिचोली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कटकुही स्कूल में जनशिक्षा केन्द्र कन्या उ, मा, वि, चिचोली के अंतर्गत संचालित एकीकृत माध्यमिक शाला में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए स्वीकृत बालिका शौचालय निर्माण हेतु राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा सन् 2024 ,25 में कटकुही स्कूल में शौचालय निर्माण कार्य हेतु 266000 राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन संस्था के संस्था प्रमुख अपने सेवा काल में शौचालय नवनिर्माणधीन निर्माण कार्य को अधुरा छोड़कर सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा E,P, E, S , कटकुही की संस्था प्रमुख भी इसी तरह शौचालय निर्माण कार्य को अधुरा छोड़कर शिशु पालन अवकाश लेकर संपूर्ण राशि का आहरण कर अवकाश पर चलीं गईं हैं जिससे शाला में अध्ययनरत नन्हे मुन्ने नौनिहालों व किशोरी बालिकाओं को शौच आदि क्रियाओं के लिए होने वाली परेशानियो से कोई लेना देना नहीं है जो कि शिक्षकों के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार के गुणो को इस कृत्य के माध्यम से स्पष्ट देखा जा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रमुख अभी भी मौन बैठे हुए हैं गांव वालों का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में तथा शौचालयों में भ्रष्टाचार करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएं