✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम – कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण
कटनी। पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों ने रविवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बडवारा, रीठी, बिलहरी, स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा, उमरियापान, विजयराघवगढ़,कैमोर , बरही, बहोरीबंद आदि स्थानों में निरीक्षण के दौरान पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए तथा अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस एवं स्टॉक रजिस्टर की जांच भी की गई।दीपावली त्यौहार पर आतिशबाजी फुटकर विक्रय की अस्थाई दुकानों हेतु लायसेंसधारियों एवं इच्छुक आवेदनकर्ताओं को अस्थाई लायसेंस 15 दिवस की अवधि ” धनतेरस से ग्यारस तक” 1 नवंबर 2025 तक के लिये जारी किये गये है।
यहां कटनी शहर में माधवनगर क्षेत्र हेतु मानसरोवर शमशान घाट के पास एवं ग्राम पडरवारा पटवारी हल्का नंबर 44 स्थित भूमि खसरा नंबर 140/2/2 रकवा 0.11 हेक्टेयर भूमिस्वामी मेसर्स दीवान इंडस्ट्रीज भागीदार रामप्रकाश कटारिया की भूमि और एन.के.जे. (न्यू कटनी) हेतु तिलक कॉलेज-एन.के. जे. चौकी के पास रिक्त भूमि तथा द्वारका सिटी के पास रिक्त मैदान बरगवां में अस्थाई दुकान के लिए लायसेंस जारी किया गया है। यहां भी दुकानों के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों ने यहां भी पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।