बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली निवासी कौशर अली की गांव के लोगों से मामूली कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि इसके बाद वे लोग गालीगलौज करने लगे। उन्होंने उन लोगों से गालीगलौज करने से मना किया। इसी बात को लेकर उन लोगों ने आक्रोश में लाठी-डंडों से घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कौशर अली, फात्मा, आशमा और फरवे आलम के घायल हो गए। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर गांव सरताज, सोयब, बिल और रुकसाना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत