जरीफनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नेनौल बागवाला में पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे को चाकू और रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए बदायूं भेजा है।थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नैनौल बागवाला निवासी इस्ताक अली ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि बुधवार सुबह आठ बजे के करीब गांव के ही नजमी हसन, मोहम्मद हसन, अजमल हसन, अली इजहारूल हसन उर्फ मीठा पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में घुस आए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उसने और उसके बेटे इशरत अली ने इसका विरोध किया तो इन चारों लोगों ने उस पर और उसके बेटे पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अली इजहारूल हसन उर्फ मीठा के हाथ में तमंचा भी था। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने दोनों बाप-बेटों को बदायूं उपचार के लिए भेजा है।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत