थाना मण्डी पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा
2 वाहन चोर किए गिरफ्तार, मौके से 1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार थाना मण्डी पुलिस टीम ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19.10.2025 को नासिर पुत्र लियाकत निवासी दाउद सराय द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर, तथा दिनांक 21.10.2025 को जैद पुत्र साजिद द्वारा स्कूटी चोरी की तहरीर थाना मण्डी में दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मुनीश चंद्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग/गश्त के दौरान अभियुक्त फिरोज पुत्र सलमान और समीर पुत्र अफनान को कलसिया रोड से खाताखेडी की तरफ आते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल Splendor (UP 11 AZ 1341) और स्कूटी काला रंग (UP 11 AQ 7316) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. राहुल शर्मा, है.का. 100 राहुल त्यागी, है.का. 2 कमल कौशिक, है.का. 521 सुनील राणा, का. 2245 अंशु यादव शामिल रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़