ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
मऊ: मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फरीदपुर वार्ड नंबर 1 में देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार (23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम भारत निवासी मोहल्ला फरीदपुर, गुरुवार की देर रात किसी कार्य से बाहर गया था।
वापस लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर अपने घर जा रहा था। इसी बीच मऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी जब तक लोगों को चली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ऐसी ही छोटी बड़ी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…