राजेन्द्र धाकड़ जिला रिपोर्टर नर्मदापुरम
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ आगामी 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। खेल महोत्सव के अंतर्गत पंजीकृत प्रतिभागियों को उनके निर्धारित खेल मैदान पर प्रातः 9 बजे उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। खेल महोत्सव के अंतर्गत 27 से 30 अक्टूबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक खेल के लिए निर्धारित मैदानों का चयन किया गया है जिसमे बेडमिंटन प्रतियोगिता – डॉल्फिन एकेडमी, ग्राम बुधवाड़ा में किया जायेगा। इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता – एथलेटिक्स ट्रैक खेड़ा इटारसी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता – शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम एवं शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम, क्रिकेट प्रतियोगिता – एनएनजी स्टेडियम नर्मदापुरम, फुटबॉल प्रतियोगिता – पुलिस परेड ग्राउंड नर्मदापुरम, कबड्डी, रस्साकसी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं – शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित होंगी।