दुद्धी सोनभद्र। भदोही जिले के रविदासनगर के सदाशिवपट्टी निवासी देवलतीया देवी (45) पत्नी शिलवंता यादव शुक्रवार लगभग साढ़े 5 बजे छठ पर्व मनाने अपने मामा के घर दीघुल गांव जा रही थीं कि रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।
जानकारी के अनुसार महिला दुद्धी पहुंचने के बाद बस से उतरकर अपने भाई गोपाल प्रसाद दीघुल के साथ बाइक से गांव की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह खजूरी रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर पहले पहुंचीं, तभी अचानक बेहोश होकर बाइक से नीचे गिर पड़ीं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।
जहां चिकित्सक डॉ. वरूणा निधि के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह