दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के वार्ड नंबर 1 निवासी व भाजपा दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के पिता सुरेश प्रसाद हलवाई (66) का बीती रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सुबह से ही शुभचिंतक, समाजसेवी और नागरिक दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।दोपहर में कनहर व ठेमा नदी के संगम तट पर उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई, जहां पुत्र दीपक शाह ने उन्हें मुखाग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष,भाजपा नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय सुरेश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह