अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत आलमपुर के पूर्व सरपंच पतिराम कुमरे के खेत के कुएं में मोतीपुर जोड़ के पास एक 40 वर्षी महिला का शव कुएं में तैरता हुआ दिखा जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गये और तत्काल समाजसेवी जिला जयस प्रवक्ता डोमा सिंह कुमरे ने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कुए से निकाला गया और पीएम हेतु स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भिजवाया गया महिला की पहचान गोधना निवासी मलनता धुर्वे पति इमरत धुर्वे उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है मृतका के पति द्वारा बताया गया कि बुधवार करीब 10:00 बजे चिचोली जाने का कहकर घर से निकली थी और उसके पास मोबाइल भी था शाम को जब वह घर नहीं लौटी तो पति के द्वारा यहां वहां ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिली और उसका मोबाइल भी बंद आया उसके 6 दिन बाद महिला का शव आलमपुर के कुएं में मिला पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना को विवेचना में लिया गया वहीं पीड़ित परिवार द्वारा शंका जाहिर करते हुए बताया कि मेरी पत्नी को किसी ने मारा है नाम जद व्यक्ति का भी नाम बताया गया लगातार चिचोली थाना क्षेत्र घटनाएं हो रही है शायद अपराधी को पुलिस का डर खत्म हो गया हर दिन घटना सामने आ रही है इन घटनाओं पर पुलिस को निरपक्ष जांच कर कार्रवाई करना पड़ेगा तब जाकर अपराधी पुलिस का भय महसूस करेंगे।