दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हरनाकछार निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र नंदकिशोर यादव किसी काम से अपनी बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव स्थित मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में कार सवार ने ही संतोष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह