✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक जप्त, एनकेजे पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
कटनी। जिले की एनकेजे थाना पुलिस ने जिले से होकर गुजरने वाली अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की छिंदवाड़ा से एक ट्रक शराब शहडोल ले जाई जा रही थी। बीती रात एनकेजे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब की पेटियों से लदे ट्रक को जप्त किया है। ट्रक में करीब 1100 पेटी से भी अधिक अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई है। पुलिस के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहला बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1142 को पकड़ा। ट्रक शराब से लदा हुआ था। बताया जाता है की यह ट्रक छिंदवाड़ा से शहडोल की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक में भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिली। एनकेजे थाना पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला अवैध शराब परिवहन से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार यह बरामदगी जिले में अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। प्रकरण को लेकर एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एनकेजे थाना पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है कि किसका ट्रक था और कहां जा रहा था। शराब ट्रक में अवैध था या वैध इसकी पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। पकड़ा गया ट्रक किसका था और कहां जा रहा था। शराब ट्रक में अवैध थी या परमिट की शराब ले जाई जा रही थी प्रकरण की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।