सहारनपुर पुलिस का सघन नाकाबंदी अभियान, सीमाएँ सील कर अपराध पर कसा शिकंजा
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नगर क्षेत्र, ग्रामीण इलाकों, अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। सभी सीमाओं को अस्थायी रूप से सील कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा और इंटेलिजेंस इनपुट के माध्यम से संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी गई। थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पुलिस की गश्त और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़