दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में बुधवार को आई.सी.ए. एजुकेशनल स्किल प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में व्यवसायिक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आईटी/आईटीईएस क्षेत्र के तहत भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं और रोजगार के अवसरों संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई ताकि वे आने वाले समय में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें।
कार्यक्रम की जानकारी सहायक अध्यापक समायरा खान ने साझा की और छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़े नवीनतम आयामों व शैक्षिक उपलब्धियों के बारे में बताया।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि इससे उनकी कैरियर जागरूकता व भविष्य निर्माण में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ. प्रीति शर्मा, कुसुम सिंह, अर्चना, वर्षा, मंजू लता, आरती, अंजली राधा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह