अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
आमला (जिला बैतूल)। रेलवे स्टेशन आमला पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 03246 बेंगलुरु–दानापुर एक्सप्रेस के कोच एस-11 के टॉयलेट में एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 30–35 वर्ष) मृत अवस्था में पाया गया।
घटना 26 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 8:15 बजे के पहले की बताई जा रही है। सूचना रेलवे स्टेशन के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संदीप चौहान (निवासी पाईसमेन रेलवे स्टेशन आमला) द्वारा जीआरपी आमला को दी गई।
सूचना मिलने पर प्रआर 113 रविश यादव मौके पर पहुंचे। ट्रेन आमला स्टेशन पर पहुंचने पर सीएनडब्ल्यू और आरपीएफ स्टाफ की मदद से टॉयलेट का दरवाजा खोला गया, जहाँ अंदर एक युवक बेहोश अवस्था में गिरा हुआ मिला। रेलवे डॉक्टर डॉ. लबली आर्य ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी आमला ने मामले में मर्ग क्रमांक 33/25, धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेलवे की ओर से मृतक के लिए दी जाने वाली सहायता राशि अब तक नहीं दी गई है, साथ ही मृतक की जेब में जो भी नकदी या सामग्री थी, वह भी नहीं मिली, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल जीआरपी आमला मामले की जांच में जुटी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।