इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद इकराम नजीबाबाद से खबर
नजीबाबाद कैंप कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी/नगर अध्यक्ष सुल्तान कुरैशी ने असलम अंसारी को नगर उपाध्यक्ष नजीबाबाद मनोनीत किया। साथ ही राजेश जुनेजा निवासी नजीबाबाद को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर साहनपुर चेयरमैन एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी, अलीपुरा पूर्व प्रधान सूफी नफीस अहमद,राशिद खान, नादिर खान, अदनान, इंतेज़ार, अब्दुल वाहिद, नबील राईन व नोशाद सरवरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।