चकरघट्टा थाने के इंस्पेक्टर दयाराम गौतम हटाए गए, संतोष कुमार बने नए थानाध्यक्ष
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चंदौली उत्तर प्रदेश
चंदौली जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने चकरघट्टा थाने के प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर धरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पद से हटाए गए दयाराम गौतम
सूत्रों के अनुसार, एसपी ने गुरुवार को प्रशासनिक कारणों से यह कार्रवाई की। दयाराम गौतम को अलीनगर थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से चकरघट्टा थाने के कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते यह बदलाव किया गया।संतोष कुमार को नई जिम्मेदारी
धरौली चौकी के इंचार्ज संतोष कुमार अब चकरघट्टा थाने की कमान संभालेंगे। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून -व्यवस्था में और सुधार होगा। संतोष कुमार को जिम्मेदारी सौंपने के बाद अधिकारियों ने उन्हें ईमानदारी और तत्परता से काम करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निपटारा किया जाए।
स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज
इस तबादले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएँ तेज हैं। लोगों काकहना है कि प्रशासनिक बदलाव से थाने के कामकाज में नई ऊर्जा आएगी। वहीं, कुछ लोग इसे पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाया गया कदम मान रहे है।चकरघट्टा थाने में हुए इस बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अब देखना यह होगा कि नए थानाध्यक्ष संतोष कुमार किस तरह क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं और जनता का विश्वास जीतते हैं।