‘‘राजनादगांव राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस के तत्वावधान में आज ‘‘राष्ट्रीय एकता दौड़’’ का भव्य आयोजन किया गया।
केशव साहू जिला ब्यूरो
दौड़ का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव से किया गया, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक पहुंची और पुनः हॉकी स्टेडियम में समापन हुआ।
इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकता दौड़ में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह, श्री सचिन बघेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर (प्रभारी, क्रीड़ा शिक्षा विभाग), श्री ए.एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिकों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर के 50 प्रशिक्षु, खेलो इंडिया के 52 खिलाड़ी, रक्षित केंद्र में प्रतियोगी परीक्षा हेतु प्रशिक्षणरत 50 युवा, रक्षित केन्द्र में आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र के 30 बालक-बालिकाएं, कमला कॉलेज की 50 छात्राएं एवं पुलिस विभाग के लगभग 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।
कुल मिलाकर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लेकर ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के संकल्प के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके योगदान को नमन किया गया।