नजीबाबाद से मिशन 2027 की तैयारी तेज़ — कारवां बढ़ता हुआ
इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद इकराम
नजीबाबाद। मिशन 2027 को लेकर आज नजीबाबाद कार्यालय पर क्षेत्र के ज़िम्मेदार लोगों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगीना सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी जिस तरह से लोकसभा में क्षेत्र के मुद्दे मजबूती से उठा रहे हैं और गरीबों, मज़लूमों, दलितों, मुसलमानों व ओबीसी पर हो रहे ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, वह सराहनीय है।
वक्ताओं ने कहा कि 2027 में सभी को एकजुट होकर भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के हाथों को मज़बूत करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर पार्टी नजीबाबाद से खुर्शीद मंसूरी को चुनाव लड़ने का मौका देती है, तो जनता उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेगी ताकि क्षेत्र की आवाज़ बुलंद हो सके और विकास को नई दिशा मिले।
इस मौके पर मौलाना अनवारुल हक़, रईस अहमद, असलम, इरफान, प्रधान जोगीरामपुरा, नाज़िम, जाफ़र, रफीक, मुकीम, जमी़ल, रहमान, क़सम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन इमरान मंसूरी ने किया तथा सदारत रईसुद्दीन ने की।