रामलीला समिति की बैठक कर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का किया गया चयन
मामला बबेरू कस्बे के मां मढीदाई मंदिर पर रविवार को रामलीला समिति की बैठक संपन्न की गई, बैठक के पहले पूरे कस्बे में मुनादी करवाई गई, जिसमें कस्बे के सैकड़ो की संख्या में लोग बैठक पर पहुंचे, जिसमें बैठक काफी देर तक चली जिसमें पुरानी कमेटी को भंग किया गया। उसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया।
बबेरू कस्बे के मां मढीदाई मंदिर परिसर में रविवार को रामलीला समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में पुराने पदाधिकारी की कमेटी भंग करके नई कमेटी का चयन किया गया। जिसमें प्रबंधक पद पर नीरज पांडे अध्यक्ष पद पर दुर्गेश सिंह गौतम कोषाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश मलिक, बाकी अन्य पदाधिकारी का चयन अध्यक्ष प्रबंधक और कोषाध्यक्ष एवं रामलीला समिति के संरक्षक के द्वारा किया जाएगा। बैठक में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा रामलीला के आचार्य गोरेलाल मिश्रा, दिलीप सोनी, के के महंत, मुन्ना सिंह तराया, अनूप यादव वंशी साहू, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, सभासद रामकृपाल मौर्य,रिंकू राजपूत, कुलदीप सिंह, शिवशंकर सोनी, रमेश वर्मा, चच्चू वर्मा, चंद्र बहादुर, रामस्वयंवर पांडेय, शिवमोहन यादव मुन्नीलाल,मुन्ना गुप्ता,सतीश मिश्रा, मनीष चतुर्वेदी, विकास चतुर्वेदी, द्वारिका यादव, सहित सैकड़ो की संख्या लोग बैठक में मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट