नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
बिहार चुनाव दौरे से लौटते ही हजारीबाग पहुंचीं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में मत्था टेककर दिया सेवा और समानता का संदेश
शेफाली गुप्ता ने कहा गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, सेवा और भाईचारे का प्रतीक, उनका मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है
हजारीबाग; बुधवार को सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर हजारीबाग सहित विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच बिहार चुनाव के दौरे से लौटने के तुरंत बाद समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सीधे हजारीबाग के गुरुद्वारे पहुंचीं और गुरु नानक देव जी के चरणों में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेश एवं समाज के कल्याण की कामना भी की।
गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए शेफाली गुप्ता ने कहा कि “गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, सेवा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने सदैव सभी मनुष्यों के लिए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी हमें नैतिकता और ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “गुरु नानक देव जी ने समाज में जात-पात और भेदभाव को समाप्त कर समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन है। ऐसे पवित्र अवसरों पर हमें एकजुट होकर सेवा और भाईचारे का संदेश समाज में फैलाना चाहिए।”शेफाली गुप्ता ने यह भी कहा कि राजनीतिक जीवन में वह गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में भाईचारा, समरसता और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लेती हैंउन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में मत्था टेकना श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है ।
यह हमें गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता का संदेश फैलाने की प्रेरणा देता है।