✍️यातायात माह व मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक द्वारा जनपद गोण्डा में मनचलों व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
जनपद गोण्डा :-मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) व यातायात माह के दृष्टिगत आज दिनाँक 05.11.2025 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक द्वारा जनपद गोण्डा के अम्बेडकर चौराहे पर यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाले वाहन चालकों, शोहदों, स्टंटबाजों, के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
आईजी अमित पाठक द्वारा सर्व संबंधित को निर्देशित किया गया कि ब्लैक फिल्म लगे चौपहिया वाहनों, हूटर, गलत नम्बर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों व उनके चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही की जाए,इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना कि जाए। शहर के विभिन्न चौराहों, बाजार क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कराई जाए तथा एंटीरोमियो दल द्वारा मनचलों/शोहदों के विरुद्ध भी नियमित कार्यवाही की जाए।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल
जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश