शिकार किए जंगली सूअर के मास सहित 3 आरोपीयों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।
लखन ठाकुर दमोह…✍️
दमोह – इन दिनों जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गिरोह लगातार सक्रिय हैं, जिनके द्वारा मौका देख कर जगली जानवरों को शिकार बनाया जा रहा है, साथ ही इन्हे विदेशी व्यापारीयों को बेंच कर मोटी रकम वसूल रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह को वन विभाग की टीम के किए पकड़ने में सफ़लता प्राप्त हुई है। जहां पथरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम कौरासा से जंगली सूअर का शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को मांस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके के निर्देश पर एसडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ वन विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है, बताया गया है, कि तीनो आरोपी कौरोसा गांव के निवासी है। जिनमें मुख्य रूप से आरोपी बद्री ठाकुर, अब्बी बंसल व कुंवर नाम के 3 आरोपी शामिल हैं। इस कार्यवाही में आरोपियों को दबोचने में डिप्टी रेंजर संजय रैकवार, रशीद कुरैशी, महबूब खान, वरुण चौबे, नजमा खान, रागिनी पाठक, गौरव मिश्रा, राहुल कोरी, देवेंद्र शुक्ला ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच में सफलता प्राप्त की है। वहीं आरोपियों से बारीकी से पूछताछ एसडीओ द्वारा की जा रही है। जिसमे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी उम्मीद की जा सकती है, बहरहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है जिनके खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर,, रिपोर्ट -सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश