नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का जनसंपर्क अभियान जारी, घाटशिला में बदलाव का उत्साह
हजारीबाग : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमों ‘टाइगर’ जयराम कुमार महतो ने आज धालभूमगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी रखा। इस दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, में बदलाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से महतो का स्वागत किया, जिससे वे काफी अभिभूत हुए।
जयराम महतो ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और उनकी समस्याएं और गहरी हो गई हैं। उन्होंने कहा, “यहां आकर देखा की घाटशिला विधानसभा में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, समस्याएं और गहरा गयी हैं।”
11 नवंबर को फैसला लेने की अपील
महतो ने मतदाताओं से 11 नवंबर को सोच-समझकर फैसला करने की अपील की। उन्होंने जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को गरीब और पढ़ा-लिखा युवा बताते हुए कहा, “जेएलकेएम प्रत्याशी मेरे भाई रामदास मुर्मू गरीब पढ़ा-लिखा युवा है। हम जीते या हारे, पर जनता के बीच बने रहेंगे।”
उन्होंने पिछले 25 वर्षों से केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शहीद सुनील महतो की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सके, जिसका उन्हें मलाल है।
‘धनबल के खेल से जनता रहे सतर्क’
जयराम महतो ने घाटशिला में चुनाव के दौरान धनबल का खेल शुरू होने की आशंका जताते हुए जनता को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “घाटशिला में धनबल का खेल शुरू होगा, जनता सतर्क रहे, आपका भविष्य आपके हाथ में है।”
उन्होंने अपने संबोधन का समापन ‘संघर्ष जारी रहेगा’ के नारे के साथ किया।
धालभूमगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतें। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमों ‘टाइगर’ जयराम कुमार महतो।रामदास मुर्मू (जेएलकेएम)।मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बदलाव का उत्साह, शहीद सुनील महतो की हत्या का मामला, और धनबल का विरोध।