बबेरू मध्य सेवा सहकारी समिति में खाद के टोकन लेने को लेकर सैकड़ो किसानों की लगी लंबी लाइन किसान परेशान।
मामला बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित मध्य सेवा सहकारी समिति का है। जहां आज सोमवार की सुबह से किसानों ने खाद्य के टोकन लेने को लेकर सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन 10:00 बजे तक सेवा सहकारी समिति का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा, वहीं किसानों ने बताया कि सुबह 5:00 बजे से हम यहां पर आ गए थे, कि हमारा पहला नंबर लग जाएगा, लेकिन यहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिससे सैकड़ो की संख्या में किसानों की लाइन लगी हुई है, और अभी 10:00 बज चुके हैं, लेकिन अभी भी कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पहले अंगूठा और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। उसके बाद खाद देने के लिए टोकन दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक जब अधिकारी नहीं आए तो पता नहीं कब टोकन मिलेगा। वही कुछ लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी लेकर टोकन लेने के लिए बच्चों सहित लाइन पर लगे हुए हैं। वहीं किसानों ने बताया कि इस समय बुवाई का सीजन चल रहा है। और अगर समय से खाद नहीं मिली, तो हमारे खेत सूख जाएंगे। जिसमें फिर से पानी के लिए पलेवा देना पड़ेगा। और हमारी बुवाई भी लेट हो जाएगी, अगर खाद समय से मिल जाएगी तो हम समय से अपने खेत की बुवाई कर सकेंगे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट