खबर जनपद एटा से
अंश निर्धारण में भारी कमियों से किसानों में काफी आक्रोश 10 दिसंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा
आपको सानुरोध अवगत कराना है कि आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें सामूहिक रूप से तय किया गया कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर किसानों के अंश निर्धारण में एक षड्यंत्र के तहत जानबूझकर क्षेत्रीय लेखपालों के द्वारा गलतियां की गई है जिनके संशोधन के नाम पर किसानों का आर्थिक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा सके कर्मचारियों के द्वारा उत्पन्न की गई उपरोक्त समस्या के समाधान कराने के लिए पीड़ित लोग सालों से तहसील के कर्मचारियों / अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं जानबूझकर लोगों के अंश संशोधन नहीं किए जा रहे हैं जिस वजह से किसानों में भारी आक्रोश है उक्त परिस्थितियों को देखते हुए तय किया गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 10 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर तत्काल किसानों के अंशो को सही कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी उपरोक्त प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में किसान भाइयों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, जिला महासचिव रामनरेश सिंह, प्रेम सिंह नेताजी, अर्जुन सिंह, मैनेजर सिंह, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह वर्मा, रमेश वर्मा हलवाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा