थाना रायपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने एवं संलिप्त चार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 10.11.2025 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा कजियारी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 151/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार ने पूछताछ के क्रम में बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 20.10.2025 की रात में ग्राम दूबेपुर वैनी निवासी घिस्सू उर्फ कलामुद्दीन पुत्र दुक्खू के साथ मिलकर चोरी की गयी थी। घटनाक्रम के अनुसार अभियुक्तगणों ने पोखरा बैनी गेट से एक नई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की तथा उसे छिपाकर रखने के बाद अनुज कुमार (निवासी रामपुर कमहारिया) व उसके साथियों गोलू कुमार एवं आकाश कुमार को बुलाया। सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल को लेकर भभुआ व सासाराम (बिहार) तक गये तथा उसे बेचने का प्रयास किया, किंतु असफल रहे। बाद में मोटरसाइकिल को भभुआ में एक दुकानदार के यहां मरम्मत के बहाने खड़ा कर दिये और पुनः सोनभद्र लौट आये। आज पुनः वही मोटरसाइकिल लेकर आते समय पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पहचान से बचने हेतु मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट हटा दिया गया था तथा चेचिस नंबर रेती से रगड़ दिया गया था। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में धारा 303(2), 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. प्रदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम वैनी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 19 वर्ष।
2. गोलू कुमार पुत्र रामबली निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 17 वर्ष।
3. आकाश कुमार पुत्र रामाज्ञा निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र 18 वर्ष।
4. अनुज कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम रामपुर कमहारिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर प्लेट रहित, चेचिस नंबर रगड़ा हुआ)।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 दिलीप सिंह यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
3. मु0हे0का0 अखिलेश राय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रोहित यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।