प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाने से एक किलोमीटर दूर का मामला,
प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर पंप संचालक ने डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया। जिससे दोनों लेन के वाहन तेल भराने पंप पर पहुंचते हैं। ऐसे में चंद पैसों के लाभ के लिए हादसों की संभावना बढ़ गई है। 11 नवंबर मंगलवार को शाम पांच बजे सड़क क्रॉस करने के दौरान हादसा हाे गया। मामले में पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौन हैं।