लोकेशन अंबाला
एयरपोर्ट राजकुमार
आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत एक बड़े अन्र्तराज्जीय ईरानी गैंग के 04 सदस्य काबू,
पूरे भारतवर्ष में 105 से ज्यादा सोना/ हीरे चोरी/ठगने की वारदातों को कबूला, वारदातों को अंजाम देने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए हवाई जहाज व शताब्दी रेल में करते थे सफर। आरापियों से 04 मोबाइल फोन, 04 सिम व वारदात में प्रयुक्त दो एक्टिवा बरामद
सीआईए-1 की बडी कार्यवाही
अम्बाला पुलिस द्वारा आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में मुकदमा नम्बर 327 दिनांक 03 अक्तूबर 2025 धारा 305/318(4) बीएनएस थाना अम्बाला शहर में दर्ज मामले ंके अन्तर्गत 09 नवम्बर 2025 सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद खान निवासी धर्मपुरा हिन्दुपुर थाना हिन्दुपुर जिला श्री सत्यासाई अनतपुर आन्ध्रपदेश व मुख्य सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी निवासी जलाल बाबा चाल पंकेशा बाबा दरगाह के पीछे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग घाटकोपर पश्चिम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी मोहम्मद खान का 02 दिन व मुख्य सरगना गुलाम अब्बास का 10 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
10 नवम्बर 2025 को सीआईए-1 के पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अकबर मियाँ शेख निवासी जलाल बाबा चाल पंकेशा बाबा दरगाह के पीछे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग घाटकोपर पश्चिम मुम्बई व आरोपी असदुल्ला खान उर्फ कालिया निवासी झौपड़ पट्टी नजदीक अम्बीवली रेलवे स्टेशन इरानीनगर, अटाली, इन्द्रानगर अम्बीवली, कल्याण थाना खड़कपाड़ा जिला ठाणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दो आरोपियों का 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में अनुसंधान जारी है।
आरापियों से 04 मोबाइल फोन, 04 सिम व वारदात में प्रयुक्त दो एक्टिवा बरामद की गई है। यह ईरानी गैंग ठग आॅफ हिन्दुस्तान किस्म का गैंग है जो भारत के सभी राज्यों में योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करके सोना/हीरे चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देते है। वारदातों को अंजाम देने के लिए यह गिरोह कर्नाटक बिदर, कल्याण, हैदाराबाद, तेलंगाना, पंजाब व मुम्बई से चोरी की हुई एक्टिवा को रेलवे पार्सल द्वारा व कुछ जगह चलाकर भी वारदात के लिए एक्टिवा उपलब्ध करवाते है। कुछ सदस्य रेलवे व हवाई जहाज के माध्यम से भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर जाकर वारदातों को अंजाम देते है ताकि उनकी पहचान ना हो सके। आरोपियो के खिलाफ अन्य राज्यों में भी चोरी/धोखाधडी आदि के लगभग 105 मुकदमे दर्ज है आरोपी एक राज्य से दूसरे राज्य में वारदात को अंजाम देने के लिए हवाई जहाज व रेल से आते जाते थे।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री समर्थ जैन निवासी पटेल रोड अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 03 अक्तूबर 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 03 अक्तूबर 2025 को पदमावती ज्वैल्र्ज दुकान पैटेल रोड अम्बाला शहर से अज्ञात आरोपियों ने 150 ग्राम सोना हेराफेरा से चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।