थाना मिर्जापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में वांछित गौकश घायलावस्था में गिरफ्तार!
सहारनपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमें में वांछित एक गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
थाना मिर्जापुर प्रभारी सुनील नागर अपनी पुलिस टीम के साथ रायपुर से हथिनीकुंड जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध दिखे। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गौकश के पैर में गोली लगी और वो घायल होकर पकड़ा गया । जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इस्लाम पुत्र मसरूर निवासी महमूद माजरा रायपुर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ आधा दर्जन से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गौकशी और गुंडा एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
घायल बदमाश से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़