एक अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से एक अवैध बंदूक और तीन अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर फतेहगंज पश्चिमी बताया है और बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है ।
उन्होंने बताया गौतम का गांव में दहशत का माहौल है। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और उसे जेल भेजना की कार्रवाई की गई है। सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवक चुटिया गैंग का सदस्य भी है।
ITN National
जिला संवाददाता बरेली