नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
समाहरणालय भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन — उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश
हजारीबाग: जिला प्रशासन, हजारीबाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की पहल पर जिले में चल रहे रक्तदान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि —
“रक्तदान महादान है, यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की आशा बन सकता है।”
रक्तदान शिविर में समाहरणालय परिसर में कार्यरत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान शिविरों में हिस्सा लें और जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संकल्प लें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम, तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
“आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरे जीवन की उम्मीद बन सकता है।”
रक्तदान अवश्य करें — जीवन बचाएं