नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
एनएचएआई एवं एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित
हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय सभागार में एनएचएआई एवं एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एनएच एवं एनटीपीसी की कोल माइनिंग परियोजनाएँ पकरी बरवाडीह, केरेडारी, बादम एवं चट्टीबारियातू कोल परियोजना से जुड़े स्टेटमेंट-6, म्यूटेशन की प्रगति, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, पैक्स केन्द्र एवं विद्यालयों के स्थानांतरण, मेजरमेंट, एफ.आर.ए., लीज बंदोबस्ती, भारत माला परियोजना, कॉमन इन्फ्रास्ट्रक्चर, पी.एच.सी. स्थानांतरण समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
एनटीपीसी से संबंधित निर्देश
उपायुक्त ने केरेडारी कोल परियोजना के अधिकारी को ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं, एनटीपीसी की विभिन्न कोल परियोजनाओं में हाउस मिज़रमेंट एवं डिमोलिशन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एसडीओ के स्तर से अंचलाधिकारी एवं एनटीपीसी के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने परियोजना से विस्थापित परिवारों के कम्युनिटी डेवलपमेंट कार्य डीएमएफटी मद से कराने की बात कही। पकरी बरवाडीह कोल परियोजना के अधिकारी को विस्थापित परिवारों के कम्युनिटी डेवलपमेंट हेतु रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने एनटीपीसी के आरएनआर कॉलोनी में निर्मित विद्यालय को केंद्रीय विद्यालय बनाने हेतु आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना क्षेत्र अंतर्गत जीएम लैंड वेरिफिकेशन के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में बड़कागांव अंचल के अंबाजित में पुलिस पिकेट निर्माण से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। साथ ही, विद्यालयों एवं अन्य भवनों के शिफ्टिंग हेतु भूमि चयन सुनिश्चित करने तथा उससे संबंधित समस्याओं के समाधान को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
एनएचएआई से संबंधित निर्देश
उपायुक्त ने हजारीबाग से बरही एनएच-33 मार्ग पर स्थित अतिक्रमण हटाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि एनएच पदाधिकारी एनएच एक्ट में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।
साथ ही, उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निम्न-स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु साप्ताहिक समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कैनरी हिल के पास फ्लाईओवर के सामने बने गड्ढों की मरम्मत का निर्देश भी दिया तथा सभी लंबित कार्यों की प्रगति में तीव्रता लाने को कहा। उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय पर बल दिया।
इसके अलावा, चौपारण एवं बरही
फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा एनएच मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एनएचएआई एवं संबंधित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग
समाहरणालय भवन