जिला रिपोर्टर/ नरेश जाटव/ कैलादेवी/ करौली/ राजस्थान।
करौली। राष्ट्रीय बाल दिवस की तैयारियों के लिए जिला बाल कल्याण समिति, नेहरू युवा केन्द्र एवं एक्शनएड यूनिसेफ द्वारा तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बैठक में बाल कल्याण और संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही राष्ट्रीय बाल दिवस आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
बैठक में एक्शनएड यूनिसेफ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल दिवस पर कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की देखभाल, सुरक्षा, पुनर्वास, और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना शामिल है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाना है। एवं जिला स्तरीय विशिष्ट कार्य योजना के क्रियान्वयन पर जोर देना है।
बाल कल्याण समिति सदस्य फजले अहमद ने बच्चों के कल्याण और संरक्षण पर जोर देते हुए बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के कल्याण और संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की योजना बनाने आमजन को योजनाओं से जागरूक करने जिसमें बच्चों के अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के बारे में अभिभावकों और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सदस्य फरीदा शाह ने कहा कि उन बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा जो किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना कर रहे हैं।सदस्य दिलीप मीणा ने कहा कि आमजन के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारियों और संगठनों की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी,
ताकि एक बेहतर योजना बनाई जा सके। बाल दिवस के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, जैसे कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, और जागरूकता अभियान शामिल हो सकते हैं। जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी यह बैठक बच्चों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,
और राष्ट्रीय बाल दिवस को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। इस मौके पर किशोर एवं युवाओं को लैंगिक समानता, आत्म विश्वास, शारीरिक शर्मिंदगी पर फेस टू फेस प्रशिक्षण से संबंधित कमिंग बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आवास प्रभारी देवीशंकर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।