सुंदरपुर में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड तैयार, सांसद राजीव शुक्ला ने किया फीता काटकर उद्घाटन
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर जनपद सहारनपुर के सुंदरपुर गांव में राष्ट्रीय स्तर का एल्फा क्रिकेट एकेडमी एवं सोलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड बनकर तैयार हो चुका है जिसका आज शनिवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं सांसद राजीव शुक्ला ने किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 मैच खिलाए जाएंगे। जिससे पूरे देश में सहारनपुर का नाम चमकेगा, कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी भी शामिल हुए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़