सहारनपुर
जीआरपी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई- अपहरण और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार…
सहारनपुर: कभी-कभी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी नहीं होती वह भरोसे की पुनर्स्थापना होती है- थाना जीआरपी प्रभारी हरेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक मेहर सिंह ने अपनी तत्परता, साहस और ठोस पुलिसिंग से यही साबित कर दिया- जिस आरोपी ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े उतरवाए और अपहरण कर ले गया था, वह खुद को कानून से ऊपर समझते हुए लगातार फरार घूम रहा था- लेकिन सहारनपुर जीआरपी की पकड़ से आखिरकार वह भी नहीं बच सका- थाना जीआरपी पुलिस ने अपहरण और मारपीट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की- जीआरपी प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेहर सिंह ने पुलिस टीम के साथ सटीक सूचना के आधार पर आरोपी मोहित को दबोचा- गौरतलब है कि करीब 16 दिन पहले आरोपी ने एक युवक को रेलवे स्टेशन पर रास्ते में रोककर उसकी पिटाई की, कपड़े उतरवाए और अपहरण कर ले गया था- पीड़ित ने किसी तरह स्वयं को बचाकर घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी- घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी प्रभारी हरेंद्र सिंह और एसआई मेहर सिंह तत्काल हरकत में आए और पीड़ित को सुरक्षित छुड़ाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया- तब से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था- जीआरपी टीम ने लगातार तलाश जारी रखी और शुक्रवार को उसे पकड़ने में सफलता हासिल की- पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 102/25 धारा 115 (2),352,351(2), 140,308,3(5),127 BNS की धाराओं में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी है- जीआरपी सहारनपुर की इस कार्रवाई को पुलिसिंग में तत्परता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है- जीआरपी प्रभारी हरेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक मेहर सिंह की यह सफलता बताती है कि जब पुलिस संकल्प ले ले, तो अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, अंत में कानून के सामने झुकना ही पड़ता है- यह कार्रवाई पूरे जीआरपी बल के मनोबल को और आम जनता के विश्वास को नई मजबूती देती है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़