किसान पीजी कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई जयंती समारोह का हुआ आयोजन
आत्मनिर्भर भारत विकास जनपद स्तरीय मेला 2025 बना आकर्षण
संवाददाता:तारिक अहमद
बहराइच: किसान पीजी कॉलेज में आज ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग, गृह विज्ञान विभाग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जनपद स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। रानी लक्ष्मी बाई जयंती के अवसर पर इस मेले का आयोजन समाज में मौजूद कलाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें हस्तकला,कौशल पेंटिंग,मेंहदी,वेस्ट मटेरियल, चॉकलेट स्टॉल,नेचुरोपैथी स्टॉल,इत्र स्टॉल,चादर पेंटिंग,फ्लावर मेकिंग,ज्वेलरी,हेयर बैंड,फोटो फ्रेम,मूर्ति कला,शर्ट्स की विभिन्न डिजाइन,सजावटी बेल और बूटे टेलीग्राफ के मेले में स्टॉल लगा कर छात्राओं ने अपनी कौशलता का प्रदर्शन किया जिसे खूब सराहा गया।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई की वीरता का प्रदर्शन गीत, गान,भाषण,नृत्य और नाटक के माध्यम से बच्चों ने किया।इस मौके पर एम्स इंटरनेशनल स्कूल बहराइच की टीम के द्वारा वीरांगना समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया गया जिसने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मी बाई के माल्यार्पण दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ जिसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विनय सक्सेना ने मेले में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए बच्चों के स्टालों से सामग्री खरीद कर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया, कॉलेज के डॉ कृष्ण कुमार, भूगोल विभाग के डॉ धनंजय, डॉ निर्भय ,डॉक्टर संतोष सिंह, डॉ आनंद श्रीवास्तव बॉटनी, डॉ राजेश शर्मा कॉमर्स विभाग ,डॉ अर्चना निगम, एजुकेशन विभाग की डॉ स्मृति वर्मा, श्रीमती ज्योति रस्तोगी, एम्स इंटर कॉलेज की संगीत अध्यापिका दिशा तिवारी, गोपाल शुक्ला, अभिनव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अध्यापक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी अवंतिका मिश्रा एवं मानस पंडित ने किया। वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की प्रभारी डॉ सविता वर्मा ने बताया कि आज के इस मेले से छात्राओं की प्रतिभा को निखार गया है। गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ तस्नीम फातिमा ज़ैदी ने बताया कि आज के इस मेले में आत्मनिर्भर बनने के गुण सिखाए गए जिससे बच्चों का मनोबल भी बढा ।