ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

झारखंड सरकार ने मोराबादी मैदान में किया नियुक्ति पत्र का वितरण

```html id="cyap7e" ```

नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग

 

झारखंड सरकार ने मोराबादी मैदान में किया नियुक्ति पत्र का वितरण।

 

दारू प्रखंड के ग्राम बसरिया के पारा टीचर भी हुए लाभान्वित बने सहायक टीचर।

 

दारू/हजारीबाग: झारखंड सरकार हेमंत सोरेन की ओर से 10000 नियुक्ति पत्र दिनांक 28 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस और भगवान विरसा जी की जयंती एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आखिरी दिन के उपलक्ष में टेट पास किये शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। दारू प्रखंड के पुनाई पंचायत के ग्राम बसरिया के लखन प्रसाद कुशवाहा जो शिक्षा के क्षेत्र में 2006 से अपना योगदान दे रहे थे। पारा टीचर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे थे उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए टेट परीक्षा पास किया और झारखंड सरकार द्वारा निकली शिक्षक बहाली में फार्म भरा । जिसमें लखन प्रसाद कुशवाहा ने कक्षा 1 से 5 तक के और कक्षा 6 से 8 तक के दोनों परिक्षा पास किए । दोनों परिक्षा के फल स्वरूप उनको आज मोराबादी मैदान में नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया । लखन ने बताया कि मैंने दोनों ही परिक्षा निकाल लिया था । नियुक्ति पत्र भी दोनों का ही मुझे दिया जा रहा था। परंतु मैं कक्षा 6 से 8 तक के नियुक्ति पत्र को लिया। आगे कहा कि मैं झारखंड सरकार को आभार व्यक्त करता हूं। कि मुझे नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *