टिमरनी- अनुभाग टिमरनी की तहसील रहटगांव के पटवारी संघ ने दिनांक 1 दिसंबर 2025 को एसडीएम के माध्यम से हरदा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने तहसीलदार रहटगांव के द्वारा दूषित मानसिकता एवं मनमानी पूर्वक कार्य प्रणाली के कार्य करके पटवारी संवर्ग को मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई संबंध में ध्यानाकर्षण बाबत 9 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है। पटवारी संघ ने अनुरोध किया है कि तहसील रहटगांव तहसीलदार के द्वारा मनमानी कार्यप्रणाली से पटवारी संवर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है इस संबंध में तहसील का पटवारी संवर्ग दिन प्रतिदिन मनमाने आदेशों से परेशान है वर्तमान में समस्त प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। रहटगांव तहसीलदार द्वारा समस्त पटवारी की ड्यूटी समन्वय के रूप में उनके मूल प्रभार के ग्रामों से दूर वन ग्रामों में लगाई गई जिससे एक और उनके मूल प्रभाव के ग्रामों की प्रगति प्रभावित हुई साथ वन ग्राम जो मूल प्रभाव हल्के से 40- 50 किलोमीटर दूर जाने हेतु पटवारीयों को कार्यवाही करने का भय दिखाकर स्वयं के व्यय से भेजा गया, इस हेतु आवागमन हेतु कोई वाहन व्यवस्था प्रदाय नहीं की। रहटगांव तहसीलदार द्वारा मनवाने ढंग से तहसील के पटवारी की ड्यूटी वन ग्राम में लगाई गई एवं हर एक-दो दिन में वन ग्राम परिवर्तित किए गए जिससे कोई भी पटवारी बीएलओ के साथ किसी ग्राम में पूर्ण कार्य नहीं कर सके। कई पटवारी की ड्यूटी तहसील के दो अलग-अलग छोर पर लगाई गई जिससे पटवारी मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हुए क्योंकि प्रतिदिन वन ग्रामों में जाने हेतु चार-पांच लीटर पेट्रोल स्वयं के व्यय से खर्च किया गया जबकि जिले की किसी अन्य तहसीलों में इस प्रकार के रोजाना बदलते हुए आदेश प्रसारित नहीं किए गए हैं। पटवारी की ड्यूटी केवल समन्वय के तौर पर पद स्थापना हल्का पर होनी चाहिए। पटवारी संघ द्वारा इस प्रकार अपनी परेशानियां कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से बताई गई हैं जिसकी प्रतिलिपि प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल संभाग अध्यक्ष नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष पटवारी संघ हरदा को भी भेजी गई है।
गोपाल शुक्ला जिला रिपोर्टर
इडियन टि वी न्यूज