सहारनपुर की बेहट तहसील के
थाना बेहट क्षेत्र के जनता रोड पर बरौली-सहारनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तब तक कार तेज़ी से जलने लगी। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग देखते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बेहट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़